उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ
UP Transfer News: 84 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में बदले एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 84 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी-एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, कुलसचिव और अन्य अधिकारी शामिल हैं। ट्रांसफर आदेश गुरुवार की शाम को जारी किया गया। प्रदीप वर्मा, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी प्रशासन नियुक्त किए गए हैं।
श्रद्धा शांडिलयायन को यूपी विशेषज्ञ चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड का कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। वहीं, ज्योत्सना को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है।






