उत्तर प्रदेशलखनऊ
‘उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने संभल में 46 वर्ष पहले नरसंहार किया था’, CM योगी का बड़ा बयान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है?
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में आने वाला जनमानस प्रफुल्लित है। संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?



