उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार का 9 करोड़ से अधिक ग्राामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

योगी सरकार ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की नौ करोड़ ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल का अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से 15 अगस्त को राज्य के 1,50,27,692 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। स्वच्छ पेयजल की धार ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने इस खुशी को गांव-गांव में मिलकर मनाया। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मियों को योगी सरकार ने पुरस्कार देने का एलान किया है।

यूपी में प्रतिदिन दिए जा रहे 40 हजार से अधिक नल कनेक्शन

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से प्रतिदिन 40 हज़ार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही यूपी एक दिन में देश में अन्य सभी राज्यों से सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। बड़ी आबादी होने के बावजूद यूपी संख्या के मामले में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला दूसरा राज्य भी है। बिहार को छोड़कर बाकी सभी राज्य उत्तर प्रदेश से पीछे हैं। कम समय में लक्ष्य पूर्ति की ओर तेजी से बढ़ते यूपी में जल जीवन मिशन का काम रफ्तार से किया जा रहा है। ग्रामीणों को नल से स्वच्छ जल देने के साथ ही योजना से 1,09,516 से अधिक स्कूलों और 1,54,440 आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी नल कनेक्शनों से जोड़ा जा चुका है।

रोजगार की दिशा में योजना के बढ़ते कदम

हर घर को जल पहुंचाने के साथ यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से बढ़ रही है। योजना के तहत गांव-गांव में 1,16,366 युवाओं को प्लंबिंग, 1,16,366 इलेक्ट्रीशियन, 1,16,366 मोटर मैकेनिक, 1,16,366 फिटर, 1,74,549 राजमिस्त्री, 1,16,366 पम्प ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने गांव में पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं को दूर करेंगे। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में योजना से 4 लाख 80 हज़ार से अधिक महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह महिलाएं गांव-गांव जाकर पानी की जांच कर रही हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button