टेक

Samsung ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन, 4 जुलाई को पहली सेल

Samsung ने भारत में अपना एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज में पेश किया गया है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन में Qualcomm का चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy M47 को भारत में 4 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खास तौर पर Amazon पर उतारा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 4 जुलाई से नई प्राइम डे सेल की शुरुआत हो रही है।

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत

सैमसंग का यह फोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन रोज रेड और ब्लेज ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। इसे 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल 4 जुलाई को अमेजन प्राइम डे सेल में शुरू होगी। इस फोन की खरीद पर कंपनी ऑफर भी देगी, जिसमें कूपन डिस्काउंट भी शामिल है।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले यूज किया है। यह Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस + मिलता है।

Samsung Galaxy M47 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP + 2MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

Samsung Galaxy M47 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi, Bluetooth 5.3, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button