बड़ी खबरविदेश

Israel US Iran War: अली लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी ढेर, इजराइल कार्ट्ज ने कहा-“अभी और चौंकाएंगे”

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका के साथ 19 दिनों से जंग लड़ रहा ईरान एक के बाद एक अपने चीफ लीडरों को खोता जा रहा है। ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी के बाद अब उसके खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायल के हमले में ढेर कर दिए गए हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायले के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी के बाद अब ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायली हमलों में मार दि गए हैं। हालांकि इस पर अभी ईरान की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

अभी होंगी और चौंकाने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं-इजराइल कार्ट्ज

इस्माइल खातिब को ढेर करने का दावा करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा: “प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) को खुफिया जानकारी और ऑपरेशनल विंडो स्थापित होते ही बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को खत्म करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा-आज भी, सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण चौंकाने वाली घटनाएं होंगी।”

लारीजानी की मौत भी ईरान के लिए थी बड़ा झटका

इस्माइल खान से एक दिन पहले मंगलवार को ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की भी इजरायल ने हत्या कर दी। लारीजानी की मौत की पुष्टि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी कर दी है। अब ईरान के खुफिया मंत्री खातिब की मौत का भी इजरायल ने दावा कर दिया है। यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है। अली लारीजानी ईरान की सुरक्षा नीतियों के प्रमुख चेहरा थे। वे पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी शामिल रहे थे। इजरायल ने उन्हें “शासन के प्रभावी नेता” बताया था। उनके साथ उनके बेटे मोर्तेज़ा लारीजानी और ऑफिस प्रमुख अलिरेज़ा बयात भी मारे गए।

कौन थे इस्माइल खातिब?

IDF के ताजा हमले में मारे गए इस्माइल खातिब ईरान के खुफिया मंत्रालय (MOIS) के प्रमुख थे। इजरायली सूत्रों के अनुसार उनके साथ मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी ढेर हो गए। इजरायल और अमेरिका से जंग में ईरान ने अब तक अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत की वरिष्ठ अधिकारियों को खो चुका है। अब तक मारे गए प्रमुख ईरानी अधिकारियों की सूची इस प्रकार है।

इजरायल-अमेरिका से जंग में अब तक ईरान में मारे गए प्रमुख लीडर

  • अयातुल्लाह अली खामेनेई-ईरान के सुप्रीम लीडर। वह 28 फरवरी को हमले में मारे गए। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए।
  • अली शामखानी – सुरक्षा सलाहकार और डिफेंस काउंसिल के सचिव।
  • मोहम्मद पाकपुर – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर।
  • अजीज नसीरजादेह – रक्षा मंत्री।
  • अब्दोलरहीम मुसावी – सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ।
  • ग़ोलामरेज़ा सोलेमानी – बसिज फोर्स (पैरामिलिट्री) के कमांडर।
  • अली लारीजानी – सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ।
  • इस्माइल खातिब – खुफिया मंत्री

अब तक 40 प्रमुख ईरानी लीडर इजरायल-अमेरिका के हमले में ढेर

एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे जा चुके हैं। ये हमले ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल अड्डों और उसके नेतृत्व को निशाना बना कर किए जा रहे हैं। ईरान की ओर से भी इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले जारी हैं। मगर ईरान के नेतृत्व को भारी क्षति हुई है। यह युद्ध ईरान के लिए अभूतपूर्व संकट है। खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी और खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का मारा जाना ईरानी शासन की रीढ़ को तोड़ने वाला माना जा रहा है। इजरायल इसे “एक्सिस ऑफ एविल” के खिलाफ बड़ी जीत बता रहा है। ऐसे में स्थिति तेजी से बदल रही है। ईरान ने अभी खातिब की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button