200 भारतीय मछुआरों और तीन आम कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो जरदारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मानवीय रुख अपनाते हुए शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करेगा। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था।
https://twitter.com/BBhuttoZardari/status/1664545445568212993?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1664545445568212993%7Ctwgr%5E02685dc09db1a921296ca2db3d4c575231b188b4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F374859%2Fpakistan-to-release-200-indian-fishermen-and-three-civilian-prisoners–bilawal-bhutto-zardari
इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था। बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, “आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस भेजा गया था।” उन्होंने कहा, “यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है।
करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।” पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं है।



