विदेश

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 23 लोग घायल; टोक्यो तक महसूस हुए तेज झटके

तोक्यो: जापान में रविवार तड़के आए 5.9 तीव्रता के भूकंप ने राजधानी तोक्यो समेत पूर्वी हिस्से में तेज झटके महसूस कराए। भूकंप के कारण चार प्रांतों में कम से कम 23 लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबारकी प्रांत में जमीन से करीब 70 किलोमीटर नीचे था।

सोते समय अचानक हिली धरती, घबराकर गिरे लोग

भूकंप के झटके तड़के उस समय महसूस किए गए जब ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक मोबाइल फोन पर आपातकालीन चेतावनी बजने लगी और तेज कंपन से लोग घबराकर उठ गए। कई लोग बिस्तर से उठने की कोशिश में फर्श पर गिर पड़े या फर्नीचर और दरवाजों से टकराकर घायल हो गए।

प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए। इनमें साइतामा में नौ, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबारकी में एक व्यक्ति शामिल है।

टोक्यो समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की। जापान के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में इबारकी, साइतामा, चिबा और टोक्यो सहित कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

जापान का यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

टोक्यो-नरीता एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं प्रभावित

भूकंप का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक, टोक्यो और नरीता हवाई अड्डे को जोड़ने वाली एक्सप्रेस रेल सेवाओं सहित उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की कुछ लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

करीब 460 घरों की बिजली गुल

भूकंप के झटकों के बाद टोक्यो में करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी सामने आई। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) के मुताबिक रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

वहीं, जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने बताया कि करीब 12 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और परमाणु सामग्री के प्रबंधन से जुड़े अन्य केंद्रों से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।

सरकार ने बनाया टास्क फोर्स

भूकंप के बाद जापान सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि स्थिति की निगरानी और संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सरकार ने एक कार्यबल गठित किया है।

जापानी अधिकारियों ने लोगों से आगे भी आने वाले झटकों को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

पिछले महीने 7.1 तीव्रता के भूकंप में हुई थी 38 लोगों की मौत

जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने बताया कि करीब 12 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों तथा परमाणु सामग्री के प्रबंधन वाले अन्य केंद्रों से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। पिछले महीने जापान के द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हुए थे। भूकंप से 1,500 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और करीब 20,000 अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button