विदेश

Philippines Earthquake : मरने वालों की संख्या हुई 19, इंडोनेशिया-मलेशिया तक समुद्र में हलचल

मनीला। फिलीपींस में सोमवार की सुबह 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिससे हुए हादसों में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है। वहीं घायलों की संख्या 200 से हैं। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं। फिलीपीन में भूकंप के बाद बिजली गुल होने की सूचना मिली और राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया। हालांकि भूकंप और सुनामी से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोक्सकसारगेन (Soccsksargen) में सबसे ज्यादा तबाही

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस के नागरिक रक्षा कार्यालय के निदेशक रोड्रिगो सोस्मेना के अनुसार, इनमें से 12 लोगों की मौत ‘सोक्सकसारगेन’ क्षेत्र में हुई है। यह क्षेत्र चार प्रांतों और एक शहर दक्षिण कोटाबाटो, सुल्तान कुदरात, सारंगानी और जनरल सैंटोस सिटी तक फैला हुआ है।  भूकंप में देश के एक दक्षिणी शहर में कई इमारतें और एक मुख्य संपर्क पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इसके बाद उठी तीन फुट ऊंची सुनामी ने नजदीकी तटीय क्षेत्रों में दहशत फैला दी।

क्या टल गया है सुनामी का खतरा?

भूकंप के झटके आने के करीब पांच घंटे बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब काफी हद तक टल गया है। फिलीपीन ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, सुल्तान कुदरत और सारंगनी के फिलीपीन प्रांतों में जमीन पर बने सुनामी निगरानी केंद्रों ने तीन फुट ऊंची लहरें दर्ज कीं।

चेतावनी केंद्र ने हालांकि खतरे को काफी हद तक टला हुआ बताया है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनियों पर ध्यान देने का आग्रह किया है, क्योंकि अगले कुछ घंटों तक समुद्र के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के समुद्र में हलचल

फिलीपींस के अलावा, इंडोनेशिया और मलेशिया के समुद्र में भी हलचल देखी गयी, हालांकि यहां छोटी लहरें दर्ज की गयीं। इस भूकंप ने दक्षिणी फिलीपींस में इमारतों और अवसरंचना को काफी नुकसान पहुंचाया है, हालांकि सुनामी से हुए नुकसान की स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी तरह मुस्तैद है सरकार

टेरेसिटो बैकोलकोल ने कहा, “यह एक बड़ा भूकंप है और बड़े नुकसान की आशंका है। सामने आये वीडियो के आधार पर हमने कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों को पहले ही देखा है।” भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि आपदा राहत बल और एजेंसियां राहत कार्य के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मार्कोस ने कहा, ” राष्ट्रीय सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और हम लोगों को इस संकट में नहीं छोड़ नहीं देंगे।”

कोटाबाटो ट्रेंच (Cotabato Trench) में हुई हलचल से नुकसान

फिलीपींस समय के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आये इस भूकंप के बाद कई और भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिनकी तीव्रता 6.1 तक दर्ज की गयी। ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, यह भूकंप 6.2 मील की गहराई पर कोटाबाटो ट्रेंच में हुई हलचल के कारण आया। भूकंप इतना जबरदस्त था कि एपिसेंटर से 124 मील से अधिक दूर स्थित इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में भी इसे महसूस किया गया।

‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होना बनी वजह

दुनिया के सबसे आपदा-संभावित देशों में से एक, फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में आता रहता है, जो महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट्स का एक क्षेत्र है। इसके अलावा, इस द्वीप समूह को हर साल लगभग 20 चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफानों का सामना करना पड़ता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button