उत्तर प्रदेशलखनऊ

बंद घरों से चोरी करने वाले पांच चोर व नकबजन गिरफ्तार

  • बाजारखाला में भी एक शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा
  • पुलिस ने इनके कब्जे से 27 लाख रुपये नकद व जेवर किया बरामद
लखनऊ। क्राइम टीम डीसीपी पूर्वी व थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए बन्द घरों में घुसकर चोरी करने वाले पांच शातिर चोर व नकबजन व एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन, तीन अंगूठी, एक चेनव 27 लाख रुपए नगदी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि कभी-कभी बंद रहने वाले मकानों व उसमें काम करने वाले नौकरों से सांठ-गाठ कर उनके साथ मिलकर जब मकान मालिकान घर पर नहीं रहते हैं तो चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। दूसरी तरफ थाना बाजारखाला पुलिस ने भी एक चोर को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाने में 25 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया कि 23 व 24 की रात उनके मकान से 35 लाख की नकदी व हीरा जड़ित अंगूठी चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। मकान के आसपास लगे सीसीसीटीवी कैमरे व आसपास लोगों से पूछताछ के दौरान एक महिला के बारे में सुराग लगा। इसके अलावा तीन लोग घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे में जाते व आते दिखाई दिये। जिसके आधार पर पुलिस को  अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

गिरफ्तार अभियुक्ता अनुराधा उर्फ राधा पत्नी सर्वजीत सिंह निवासी इमली चौराहा मोहल्ला कपूरथला सिविल लाइन थाना सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी हालपता ग्राम तखवा विराज खंड चक्की वाली गली थाना विभूति खंड, अभय सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी तखवा विराज खंड निवासी इमली चौराहा मोहल्ला कपूरथला सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर लखीमपुर, सुमित सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी मोहल्ला प्रकाश नगर थाना कोतवाली सदर  लखीमपुर हाल पता ग्राम तकवा विराज खंड, सुधीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय कल्लू कश्यप निवासी मोहल्ला अर्जुन पुरवा थाना सदर कोतवाली जिला लखीमपुर ,दीपक कश्यप पुत्र अर्जुन कश्यप निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली सदर  लखीमपुर खीरी,गुलफाम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला महाराजगंज थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर को हनीमेन पुल के नीचे थाना विभूतिखण्ड से गिरफ्तार किया गया । साथ ही इनके कब्जे से तीन मोबाइल, तीन अंगूठी, एक चेन तथा 27 लाख रुपए नगद बरामद किया गया।
दूसरी तरफ थाना बाजारखाला पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर चोरी करे वाला एक शाति चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम झूल्लर उर्फ शाहिबे आलम पुत्र शरीफ अहमद निवासी बेदन टोला मुअज्जमनगर अवध किराना स्टोर के सामने वाले गली थाना सआदतगंज है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को मदनलाल शर्मा पुत्र धनिराम शर्मा निवासी सुप्पारौस टिकैतगंज चौकी के पीछे ने घर से मोबाइल, पांव की बिछिया और नाक की कील चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के बाद से पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। जिसे मंगलवार पकड़ने में सफल रही।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button