उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में 10 लाख करोड़ रुपये की 14,000 परियोजनाएं शुरू होने को तैयार, नोएडा में बोले मंत्री नंदी

लखनऊ/ नोएडा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान 10 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली लगभग 14,000 परियोजनाएं शुरू होने के लिए तैयार हैं। राज्य के औद्योगिक और अवसंरचना विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि इन परियोजनाओं से 33.50 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि निवेश का एक बड़ा हिस्सा विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, आवास और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में आ रहा है। गुप्ता ने कहा कि यह निवेश राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ है, जिसमें पश्चिम को सबसे अधिक 52 प्रतिशत निवेश मिला है। इसके बाद पूर्वांचल (29 प्रतिशत), मध्यांचल (14 प्रतिशत) और बुंदेलखंड (पांच प्रतिशत) का स्थान है। शिलान्यास समारोह (जीबीसी) सोमवार को राज्य की राजधानी में आयोजित किया जाएगा, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले हैं।

मंत्री गुप्ता ने बताया, ‘‘लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली 14,000 परियोजनाएं कार्यान्वयन के लिए तैयार हैं। ये परियोजनाएं रोजगार के 33.50 लाख अवसर पैदा करने में मदद करेंगी।’’ बुंदेलखंड में निवेश पर गुप्ता ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने और इसके सात जिलों झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा और चित्रकूट में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) को अधिसूचित किया है, जिसे 14,000 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। यह राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक विकास प्राधिकरण होगा। रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि पर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के विभिन्न वर्गों को किफायती आवास मुहैया कराना है। इसके तहत निजी डेवलपर के लिए विभिन्न प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button