उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

81 साल के पूर्व IPS अफसर ने की दूसरी शादी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को चुना जीवनसाथी

लखनऊ: लखनऊ के इंदिरानगर निवासी पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है. उन्होंने इससे यह साबित कर दिया है कि शादी की कोई उम्र नहीं होती है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी शादी की पोस्ट के जरिए यह जानकारी है.

पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने 8 अगस्त को दूसरी शादी की. उन्होंने लखीमपुर की रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शादी की. उनकी पहली पत्नी का निधन 2022 में हुआ था, इसके बाद वह बिलकुल अकेले पड़ गए थे. उनके दो बेटे वैध दारापुरी और राहुल दारापुरी है. बेटे के अलावा उनकी बेटी सुलचना दारापुरी है, जिनकी शादी हो गई है.

दारापुरी के दोस्तों ने बताया कि वह बहुत ही सज्जन और बात के पक्के इंसान हैं. वह हमेशा समाज और लोगों की भलाई के बारे में सोचते है. उनकी तबियत भी खराब रहती है इसलिए उन्होंने दूसरी शादी की वह भी एक साधारण महिला से. एसआर दारापुरी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके है. इसके बाद से वह काफी चर्चा में रहे. इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं थीं. 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे एसआर दारापुरी को पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.

लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं

दारापुरी साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. वह 40 वर्ष तक भारतीय पुलिस सेवा के अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. एसआर दारापुरी के परिवार के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद से ही वह आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए काम करते हैं. दारापुरी आंबेडकर महासभा समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी के रूप काम करते रहे हैं. इसके अलावा दारापुरी कई संगठनों में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करते रहे हैं.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button