आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

ट्रेनिंग पूरी कर प्रथम बार अपने पैतृक गाँव पहुँची प्रीति यादव, आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता की पुत्री हैं प्रीति यादव

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

आंवला।जेल अधीक्षक बन कर प्रथम बार अपने पैतृक गाँव पहुँची प्रीति यादव का जगह जगह जोर दार स्वागत किया गया बताते चले कि प्रीति यादव तहसील आंवला के ब्लॉक रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवंं समाजवादी  नेेेता विजेंद्र सिंह यादव की पुत्री है तथा प्रीति यादव की प्रारम्भिक शिक्षा भरत जी इंटर कॉलेज आंवला तथा उच्च स्तरीय शिक्षा इन्वर्टिज यूनिवर्सिटी बरेली से हुई थी तथा उसके उपरांत वह पीसीएस तैयारी को लेकर दिल्ली चली गयी उनकी अथक परिश्रम से उन्होने 2023 मे पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा उन्हे जेल अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। आज प्रीति यादव लखनऊ के संपूर्णानंद प्रशिक्षण केंद्र मे अपनी आठ माह की सफल ट्रेनिंग पूर्ण कर जेल अधीक्षक के रूप मे प्रथम बार अपने पैतृक गाँव रामनगर पहुँची । गाँव पहुँचने से पूर्व जेल अधीक्षक प्रीति यादव का जगह-जगह जोर दार स्वागत किया गया । जिसमे सर्वप्रथम अजय पब्लिक स्कूल , भरतजी इंटर कॉलेज, आँवला में उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा वहां उन्होंने अपने छात्र जीवन के पलों को साझा किया । तत्पश्चात् ग्राम मऊचंदपुर के माँ शांति देवी जूनीयर हाई स्कूल , चौ. काशीराम यादव इंटर कॉलेज, रामनगर में बच्चों व शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया तथा विद्यालय के प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रीति यादव ने विद्यालय में बच्चों से कड़ी मेहनत और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य और दायित्वों को पूरा करने को कहा। उन्होंने किस तरह से ये सफलता प्राप्त की इसका भी मूल मंत्र बच्चों को देने का काम किया।

इस दौरान उनके साथ उनके भाई अरविंद यादव, डा. वेद मौर्य, अजयपाल सिंह, हिमांशु यादव, सुभाष रस्तोगी, वेद रतन शर्मा, ज्ञान सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमेन्द्र यादव, आशीष यादव, सुरजीत आदि शिक्षकगण साथ रहे।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button