पुलिस प्रशासन ने भारत जोड़ो पार्टी के कार्यकर्ताओं को संभल जाने से रोका

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

बरेली। भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद नाजिम अली ने बरेली की टीम के साथ हादसे मे पीडित परिवारो से मिलने को लेकर संभल जाने का निर्णय लिया बरेली पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही प्रशासन सजग हो गया और संभल न जाने को लेकर रात्रि में काफी दबाव बनाया गया। सुबह 10:00 बजे भारत जोड़ो पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता संभल जाने के लिए कार्यालय पहुँचे तथा संभल रवाना होने पर आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन से साथ काफी देर बातचीत का दौर चलता रहा, पार्टी राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ऐसा क्या हो गया है कि जो भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है विदेशी सोच हमारे भारत में प्रवेश कर चुकी है यह बेहद अफसोस की बात है आज विशेष वर्ग के कुछ चंद लोग मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश रहे हैं यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा संभल में भी जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है जिसने पांच मासूमो की जिंदगी निगल ली। संभल के प्रशासन से बहुत बड़ी चूक हुई है जिसका नतीजा आज हमारे सामने है भारत जोड़ो पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है हम किसी भी धर्म के साथ अन्याय नहीं होने देगे। हम लोग सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं कि संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को मन्दिर बताने के दावे को जिला अदालत द्वारा स्वीकार किया जाना ‘पूजा स्थल अधिनियम 1991″ “Places of Worship (Special Provisions) Act, 1991’ का उल्लंघन है, पूजा स्थल अधिनियम 1991 में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 15 अगस्त 1947 तक धार्मिक स्थलों का जो भी चरित्र था वो यथावत रहेगा, इसे चुनौती देने वाले किसी भी प्रतिवेदन या अपील को किसी न्यायालय, न्यायाधिकरण (ट्रीब्युनल) या प्राधिकार (ऑथोरिटी) में स्वीकार भी नहीं किया जा सकता जब कानून स्पष्ट तौर पर कहता है कि ऐसी कोई याचिका किसी कोर्ट में नही हो सकती है तो फिर संभल के जिला न्यायालय ने न्याय संगत कार्य नहीं किया है हम सुप्रीम कोर्ट से मांग करते हैं की याचिका को खारिज किया जाना बेहद जरूरी है, और इसके पीछे वह कौन लोग हैं जो हमारे देश की फिजा खराब करने में लगे हैं उनको चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस दौरान सैय्यद नाजिम अली राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव सैयद इरशाद अली शाह, प्रदेश प्रभारी फिरोज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेरी शाह, प्रदेश सचिव मौलाना शफात अली, प्रदेश सचिव रोहित रॉबर्ट, जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष हनीफ इदरीसी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राठौर, जिला सचिव अशरफ अल्वी, सतपाल कश्यप विधानसभा अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू इश्तियाक, बदायूं प्रभारी नायाब अली, जिला सचिव बन्ने अल्वी, कार्यालय अध्यक्ष कासिम अल्वी, मकसूद अल्वी, महानगर उपाध्यक्ष बडडन अल्वी, रहीस मियां, जफर अली, अली भाई, शान मोहम्मद वार्ड अध्यक्ष जोगी नवादा, फरजान खान, नदीम अली, निसार अली, याकूब अली, जौहरी आसिफ अल्वी, पुलिस राशिद अली, दिलशाद अल्वी, अमन अल्वी, इशरत अली, टेलर आफताब अली, रेहान खान, इत्यादि लोग मौजूद रहे ।।



