महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहा- मिशन शक्ति अभियान

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

बरेली।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। फेज-5 मे 90 दिवसीय अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में पुलिस लाइन रविन्द्रालय में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त निरीक्षक, उपनिरीक्षक, बीट आरक्षी/महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी ।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यमंत्री/शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए महिला बीट अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को निरन्तर जागरूक/लाभान्वित करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, सहा0 पु0 अधी0 /क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय जनपद बरेली मौजूद रहे।

शासन और पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत पंचम चरण का अभियान 90 दिवस तक चलाया जा रहा है इसमें निम्न 09 प्रकार के अभियान शामिल हैं-*
*1.* महिलाओं से संबंधित साइबर अपराध के पंजीकृत अभियोगों एव प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु *“ऑपरेशन गरुड़”*
*2.* एसिड की अवैध बिक्री के विरूद्ध *“ऑपरेशन शील्ड”*
*3.* अश्लील सीडी/डीवीडी/पुस्तकें साहित्य सामग्री आदि की चेकिंग, बरामदगी एवं जब्तीकरण के लिये *“ऑपरेशन डेस्ट्राय”*
*4.* बालश्रम, भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के विरूद्ध प्रदेश स्तरीय अभियान चलाकर बालक/बालिकाओं को अवमुक्त कराने हेतु *“ऑपरेशन बचपन”*
*5*. गुमशुदा बच्चों/बालिकाओं हेतु रेलवे स्टेशनों,बस स्टेशनों, बालगृहों व एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय ग्रहों आदि का भौतिक निरीक्षण करना एवं बरामद बच्चों को पुनर्वासित करने के लिये अभियान *“ऑपरेशन खोज”*
*6.* महिला स्कूल/कालेज के आस-पास तथा वल्नरेबल स्पॉट्स पर अवांछनीय तत्वों व मनचलों के विरुद्ध *“ऑपरेशन मजनू”*
*7.* शराबी नशेड़ी एवं अन्य प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तिय़ों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं ऐसे संदिग्ध स्थलों का चिन्हीकरण करते हुये विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये *“ऑपरेशन नशामुक्ति”*
*8.* मानव तस्करी कर लायी गयी महिलाओं/बालिकाओं को रेस्क्यु करना एवं उन्हें पुनर्वासित करने के संबंध में विधिक कार्यवाही करने हेतु *“ऑपरेशन रक्षा”*
*9.* महिला सम्बन्धी अपराधों मे वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा जेल से बाहर आये अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु *“ऑपरेशन ईगल”* चलाया जा रहा है।



