देश
मां की सेवा नहीं करना चाहते थे बेटे, गला दबाकर की हत्या; अंतिम संस्कार से पहले ऐसे खुली पोल

ग्वालियर: जिले में दो कलियुगी बेटों ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह भी उन्होंने कुबूल कर लिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि 88 साल की वृद्ध मां को दोनों ही बेटे अपने साथ रखना नहीं चाहते थे। दोनों बेटों में से कोई भी उनकी सेवा करना नहीं चाहता था, इसलिए दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पड़ोसी की सूचना पर अंतिम संस्कार होने से पहले ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो मामले की खुलासा हो सका। फिलहाल दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



