उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाकुम्भ के लिए प्रयागराज में 350 शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन निगम, 22 अधिकारियों की टीम होगी तैनात

लखनऊ: 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुम्भ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओ के लिए प्रयागराज क्षेत्र में परिवहन निगम ने 350 शटल बसें लगाई हैं। साथ ही व्यवस्था सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 22 अधिकारियों की टीम को भी सुपरविजन के लिए तैनात किया गया है। सेवा प्रबंधक मुरादाबाद अनुराग यादव को इंचार्ज बनाया गया है।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज को जाने वाले 7 मार्गों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है, जो इंटरसेप्टर वाहनों से लैस होंगे। क्विक रिस्पॉन्स टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यरत रहेगी। इन क्विक रिस्पांस टीम में परिवहन निगम के प्रवर्तन अधिकारी तैनात किए जाएंगे तथा उनके साथ में कुछ तकनीकी कर्मचारी भी रहेंगे जो कि बसों में कोई तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अटेंड करेंगे।

8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 8 अस्थाई बस स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है एवं कुछ सेवानिवृत्ति सलाहकार भी तैनात किए गए हैं। सभी अस्थाई बस स्टेशनों के पास में अस्थाई कार्यशालाएं भी स्थापित की जा रही हैं जो बाहरी क्षेत्र से आने वाली बसों को अटेंड करेंगे तथा किसी भी तकनीकी समस्या के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे।

मौनी अमावस्या पर 7000 बसें रहेंगी तैनात
परिवहन मंत्री ने बताया कि मेले के प्रथम चरण के लिए 2000 बसें लगाई जा रही हैं। मुख्य स्नान की तिथियों को द्वितीय चरण में रखा गया है, जिसके तहत बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर्व पर 7000 बसें तैनात की गई है। मेले में 6800 साधारण एवं 200 एसी बसें प्रयोग की जाएंगी। मुख्य स्नान पर्वों पर शटल बसों के साथ 200 सिटी इलेक्ट्रिक बस भी शटल के रूप में संचालित होगी।

टोल फ्री और व्हाट्सएप नम्बर 24 घंटे रहेंगे कार्यरत
एम डी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम अपनी तैयारियां तेजी से कर रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव वर्मा परिवहन निगम के मेला अधिकारी तैनात किए गए हैं। अस्थाई बस स्टेशनों पर ब्राउज़र तैनात किए जाएंगे, जो की मोबाइल डीजल डिस्पेंसिंग यूनिट का काम करेंगे। इसके अलावा परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर 1800 1802 877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 चौबीस घंटे कार्यरत रहेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button