उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में पूर्व मंत्री के बेटे ने नशे की हालत में काटी नस, फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग इलाके में बसपा के पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे उपकार वर्मा ने नशे की हालत में हाथ की नस काट ली. पूर्व मंत्री के मकान में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस की टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां युवक का इलाज जारी है.

वहीं पूरे मामले पर हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की उपकार सिंह नामक युवक ने अपने आवास पर हाथ की नस काट ली है. सूचना मिलते ही तत्काल चौकी इंचार्ज शुभम पांडेय को मौके पर भेजा गया. टीम के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज जब डालीबाग इलाके में युवक के आवास पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला.

दरवाजा तोड़ पुलिस जब फ्लैट के अंदर पहुंची तो वह लहूलुहान हालत में मिला. काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे बाहर लेकर आई. फिर एम्बुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस को जांच के दौरान फ्लैट से एक असलहा भी मिला है. उसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. फिलहाल युवक का मेडिकल कराया जा रहा है. मेडिकल के बाद ही उसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button