देशबड़ी खबर

दिल्ली के एकमात्र ट्रांसजेंडर प्रत्याशी को कितने वोट मिले? इस हाई प्रोफाइल सीट पर लड़ा चुनाव; देखें पूरा नतीजा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। पांच फरवरी को हुई वोटिंग की गिनती आज 8 फरवरी को हुई। इस चुनाव में बीजेपी ने पूर्व बहुमत के साथ सरकार बनाई है। दिल्ली के इस विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस ट्रांसजेंडर प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस प्रत्याशी को कितने वोट मिले ये जानते हैं।

राजन सिंह को मिले 85 वोट

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकमात्र ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 85 वोट मिले हैं। इस सीट पर 556 लोगों ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना है। चुनाव आयोग की तरफ से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। दिल्ली के एकमात्र ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह (27) ने आम जनता पार्टी (इंडिया) के टिकट पर कालकाजी से चुनाव लड़ा था। इसी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव लड़ रही थीं। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया था।

आतिशी ने दर्ज की जीत

बता दें कि दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने 3,521 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी को 52154 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। इस चुनाव में कांग्रेस की अलका लांबा 4392 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ट्रांसजेंडर प्रत्याशी राजन सिंह आठवें स्थान पर रहे। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,94,515 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,06,893 पुरुष मतदाता, 87,617 महिला और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

आम आदमी पार्टी की रख ली लाज

चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए आंकड़े के अनुसार, रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को कड़ी टक्कर दी। एक समय ऐसा लग रहा था कि वह चुनाव जीत जाएंगे लेकिन अंतिम तीन राउंड की गिनती के दौरान आतिशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और रोमांचक मुकाबले में चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी की लाज रख ली। दरअसल दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता चुनाव हार गए हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button