देशबड़ी खबर

Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुन लिया है। बता दें कि भाजपा ने सीएम के नाम का फैसला करने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के रूप में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। इसके बाद बुधवार की शाम को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई और इसके साथ ही उनका नाम दिल्ली की अगली सीएम के रूप में तय हो गया।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

हरियाणा में जन्म हुआ

रेखा गुप्ता की उम्र 50 वर्ष है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। बाद में उन्होंने नगर निगम की राजनीति में प्रवेश किया, 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता और 2012 में फिर से चुनाव जीता। उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद भी संभाला था। भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को साल 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, दोनों चुनाव में वंदना कुमारी ने उन्हें मात दी थी। हालांकि, साल 2025 के चुनाव में रेखा गुप्ता ने आखिरकार आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को चुनाव हराया और अब वह दिल्ली की सीएम बनेंगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button