देशबड़ी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं, आज 3000 महिलाओं के हाथ में होगी प्रधानमंत्री की सुरक्षा

महिला दिवस के अवसर पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। बता दें कि इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इस दौरान महिला शक्ति को लेकर गर्व का पल देखने को मिलेगा।

पीएम मोदी की सुरक्षा करेंगी 3 हजार महिलाएं

दरअसल महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। यानी पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। देश में ये पहली बार होगा, जब पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। ये जानकारी गुजरात के गृहमंत्री ने दी। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात पुलिस ने अनोखी पहल की है। देश के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है, जब पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। बता दें कि नवसारी में पीएम मोदी के आने से लेकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों की ही होगी।

गुजरात में पीएम मोदी की रैली

बता दें पीएम मोदी शनिवार को गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। गुजरात से पहले पीएम मोदी दादरा-नगर हवेली, दन और दीव का भी दौरा करेंगे। ऐसे में महिला दिवस के मौके पर गुजरात पुलिस ने खास पहल करते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा का जिम्मा महिला पुलिसकर्मियों को सौंप दिया है। यानी पीएम मोदी के हेलीपैड पर उतरने से लेकर जनसभा स्थल तक जाने तक हर जगह महिला पुलिसकर्मी ही पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। ये देश के लिए एक गर्व का पल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए कुल 2,145 महिला कॉनस्टेबल, 61 इंस्पेक्टर, 197 पीएसआई, 19 डीवाईएसपी, 5 एसपी और एक डीआईजी रैंक की महिला अधिकारी को तैनात किया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button