मुकम्मल हुई तरावीह,हाफिजों का किया खैर मकदम

दिलीप भारती
सलेमपुर, देवरिया। नगर के तीन मस्जिदों में तरावीह खत्म हुई है। वहीं अभी काफी मस्जिदों में तरावीह की नमाज हो रही है। रमजान की आमद होते ही अल्लाह की इबादत में मोमिन मशगूल हो जाते हैं। सहरी, इफ्तार, नमाज, तिलावत के साथ ही सभी इबादतगाहों में तरावीह की नमाज भी शुरू हो जाती है। आमिर आजम साहेब के मकान पर और वार्ड नंबर 5 हरैया की मस्जिद में दस दिनों की तरावीह मंगलवार देर रात खत्म हुई।
हरैया के मस्जिद मे मऊ जनपद के नगर पंचायत अदरी से आए हाफिज कारी हसन रजा मिस्बही साहेब ने तरावीह मुकम्मल कराया व धरमपुर वार्ड नंबर 3 मे आमिर आजम के यहां आए मऊ जनपद से आए हाफिज जिशान ने तरावीह कुरान सुनाई और उन्होंने कुरान मुकम्मल करने के बाद दुआए खैर की।
अपने बयान में कहा कि हम समझते हैं कि तरावीह पढ़कर और रोजा रखकर अल्लाह को खुश कर देंगे लेकिन पांच वक्त की नमाज अल्लाह के यहां पहले पूछी जाएगी। इसलिए हम सबको सबसे पहले नमाज पढ़नी चाहिए।तरावीह खत्म होने पर नमाजियों ने दोनों अलग अलग जगहों पर हाफिज को मुबारकबाद दिया और उनका शुक्रिया अदा किया।
उन्हें कपड़े और तोहफे दिए गए। इस दौरान सभी नमाजियों में खुरमा और तरह तरह की मिठाइयां बांटी गई ।आमिर आजम के मकान पर मुकम्मल तराबीह के बाद नमाज़ी अब्दुल अहद खान, अब्दुल कादिर, दानिश आजम, शान ,नदीम खान, नफीस अहमद व अन्य ने मिलकर खुशियों के साथ हाफिज की विदाई की।



