उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

यूपी सरकार के 8 साल पूरे, जानें सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’

8 साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, ‘8 साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था और पहचान का संकट था। सरकार बदलते ही सब कुछ ठीक हो गया। पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था। बेटियां और कारोबारी असुरक्षित महसूस करते थे। पहले किसान आत्महत्या करते थे। अब सब ठीक हुआ है। अब कृषि के क्षेत्र में यूपी अव्वल है। हमने किसानों के हितों का ध्यान रखा है।’

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हुए: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की अर्थव्यवस्था का इंजन है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हुए हैं। यूपी की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। आज यूपी देश के विकास को एक नई दिशा दे रहा है। डबल इंजन की सरकार में यूपी में विकास हुआ है।

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पुलिसकर्मियों की भर्ती पर कही ये बात

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में देश का सबसे बड़ा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर है। हमने 2 लाख 16 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करवाई है।

विकास के कार्यो को विकास उत्सव के रूप में मनाया जाएगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 25, 26, 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास के कार्यो को विकास उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी सेक्टर्स के लाभार्थी युवा महिला, उद्यमी सभी के सम्मान के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ होंगे। 8 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश की स्थिति क्या थी, आप सभी जानते हैं। उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर क्या था, यह किसी से छिपा नहीं है। यही प्रदेश है जहां किसान आत्महत्या करता था। युवा के सामने पहचान का संकट था। इसी प्रदेश में दंगे और अराजकता थी। इन्हें उत्तर प्रदेश ने झेला था।

सरकार बदलने से व्यापक बदलाव हुए: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश वही है। तंत्र वही है। केवल सरकार बदलने से व्यापक बदलाव कैसे होता है। इसको महसूस किया जा रहा है। सरकार द्वारा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था, आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है। 2017 के पहले एग्रीकल्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश उपेक्षित था। उत्तर प्रदेश प्राचीन समय से ही कृषि प्रधान रहा। हमारे पास प्रकृति की प्रचुर मात्रा में अवसर थे। हम इसको आगे बढ़ा सकते थे। 2017 के पहले किसान आत्महत्या करता था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी। आज व्यापक बदलाव हुए। कृषि विकास दर 13.5% से अधिक हु। इससे प्रदेश की जीडीपी में 28% की बढोतरी हुई। इसकी शुरुआत हमारे पहले कैबिनेट ने की थी। 36 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी की गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button