उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अंतरिक्ष से लौटा लखनऊ का लाल, सीएम योगी ने जताया हर्ष

  • Axiom Mission 4 की ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
  • शुभांशु की वापसी पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, वेलकम बैक टू अर्थ
  • साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है शुभांशु की उपलब्धिः मुख्यमंत्री
  • सीएम योगी ने कहा, आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है

लखनऊ। Axiom Space द्वारा संचालित Axiom Mission 4 (Ax-4) की ऐतिहासिक सफलता के साथ ही लखनऊ के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की सफल वापसी पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। अंतरिक्ष से लौटे भारतीय पायलट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बधाई दी और उनकी उपलब्धि को उत्तर प्रदेश और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, ‘वेलकम बैक टू अर्थ! ऐतिहासिक Axiom Mission 4 को सकुशल संपन्न कर सफल वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला व उनकी टीम को हार्दिक बधाई। आपकी उपलब्धि साहस, समर्पण और विज्ञान के प्रति संकल्प का गौरवपूर्ण प्रतीक है। आज हर भारतीय, विशेषकर उत्तर प्रदेश वासी गौरवान्वित है। भारत आपके स्वागत को उत्सुक है।”

अंतरिक्ष मिशन से जुड़कर बढ़ाया देश का गौरव

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लखनऊ के मूल निवासी हैं। वायुसेना में उनकी सेवाएं उत्कृष्ट रहीं, लेकिन अब उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भी भारत का नाम रोशन किया है। Ax-4 मिशन में भागीदारी कर उन्होंने न केवल भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश को भी गर्व से भर दिया है। Axiom Space की यह मिशन सीरीज़ वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, पायलट और प्रशिक्षित एस्ट्रोनॉट शामिल होते हैं। इस बार भारत से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का चयन होना एक बड़ा मील का पत्थर माना गया। मिशन के दौरान टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी परीक्षणों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारत की ओर से इसमें तकनीकी कौशल और वैज्ञानिक सहभागिता की एक नई ऊंचाई देखी गई।

शुभांशु पृथ्वी पर लौटे तो लखनऊ में मां रो पड़ीं:पति के कंधे पर सिर रखा; पिता बोले- अब बेटे को सामने से देखना चाहता हूं

शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट 20 दिन अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। शुभांशु के सकुशल लौटने पर उनका परिवार बेहद खुश है। लखनऊ के सीएमएस स्कूल में माता-पिता ने बेटे की लाइव लैंडिंग देखी।
यह क्षण परिवार के लिए भावुक और गर्व से भर देने वाला वाला था। पिता शंभू दयाल मुस्कराते हुए तिरंगा लहराकर बेटे का हौसला बढ़ा रहे थे। मां आशा रो पड़ीं। उन्होंने शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला के कंधे पर अपना सिर रख दिया।
माता-पिता ने केक काटकर जश्न मनाया। पिता ने कहा, आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा है। अब हम जल्द से जल्द बेटे से मिलना चाहते हैं। मां आशा ने बताया, बेटा आज दोबारा जन्म लेकर आया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button