देशबड़ी खबर

एक-एक कर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, वंदेभारत और कटिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, जानिए प्रभावित रूट

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए रेलवे के अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने कहा कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है। इस मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। रेल हादसों के कारणों की जांच आमतौर पर सिग्नलिंग गड़बड़ी, तकनीकी खराबी, या ट्रैक की स्थिति से जुड़ी होती है। रेलवे की टीमें मरम्मत और जांच में जुटी हैं।

पटना-टाटानगर वंदे भारत समेत ये ट्रेनें रद्द

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक ने कहा कि कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

पहले भी कई बार उतर चुके मालगाड़ी के डिब्बे

वहीं, इसके पहले मथुरा में एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके कारण आगरा-दिल्ली रूट प्रभावित हुआ था। मध्य प्रदेश के कटनी में 10 फरवरी को सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कटनी-मुड़वारा रेल मार्ग बंद हो गया था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button