उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

जीएसटी लागू होने से लेकर अब तक सरकार ने किसको मुनाफा कमवाया: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर, कारोबार विरोधी है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान और तबाह हो गया है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, नौजवानों की नौकरी, रोजगार और महंगाई को लेकर जनता से झूठ बोला। सरकार ने कहा था कि जीएसटी लागू होने से कारोबार आसान होगा लेकिन जीएसटी दुनिया का इकलौता ऐसा कानून है जिसमें सबसे ज्यादा संशोधन हुए है। जीएसटी में तमाम संशोधनों के बाद भी फिर बदलाव करना पड़ा।

रविवार को इटावा में मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि अब सवाल यह है कि जीएसटी लागू होने से लेकर अब तक सरकार ने किसको मुनाफा कमवाया। सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी। हर चीज के दाम बढ़े। वर्शों तक जनता से वसूली हुई। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जीएसटी का स्लैब कम होने से भी महंगाई कम नहीं होगी। क्योंकि जिनको मुनाफाखोरी की आदत पड़ गयी है वे कीमतें कम नहीं करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर नहीं बोल रहे हैं। ऐसा लग रहा है भाजपा नेताओं के मुंह पर भी अमेरिका का टैरिफ लग गया है। अमेरिका के टैरिफ लगाने से भदोही का कारपेट, मुरादाबाद का ब्रास का एक्सपोर्ट, मेरठ, सहारनपुर और अन्य जगहों से जो निर्यात होता था उसका नुकसान होना शुरू हो गया है। इससे कारीगर बेरोजगार होंगे, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।

यादव ने कहा कि अगर अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है तो भारत सरकार को भी अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए सोचना चाहिए। फैसला लेना चाहिए। भाजपा सरकार में स्वदेशी का नारा केवल बातो से है। मेकिंग इंडिया बर्बाद हो गया। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार खेती को बर्बाद कर रही है। खेती करने वाले गांव, गरीब पीडीए के लोग हैं। इसीलिए सरकार डीएपी नहीं दे रही है। यूरिया नहीं हैं। कीटनाशक महंगा है। किसान खाद के लिए भटक रहा है। किसान मेहनत करके फसल उगाता है। उसके बाद भी किसान को फसल की कीमत नहीं मिल पाती है। भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। इस सरकार के रहते किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सोच वर्चस्ववादी है। वह पीडीए समाज का उत्पीड़न और शोषण करती है। भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपाइयों के मन में पीडीए के लिए कूट-कूट कर दुर्भावना भरी है। भाजपा सरकार जाएगी तभी महंगाई कम होगी, विकास होगा और गरीबों को इलाज मिलेगा। अन्याय, अत्याचार खत्म होगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button