उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

भाजपा सरकार जाने वाली है, समाजवादी सरकार आयेगी: अखिलेश यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिलता है। अस्पतालों में दवाएं नहीं है। बिजली नहीं आती है। बिल ज्यादा आता है। जनता को बिजली को लेकर बहुत शिकायतें हैं। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी चरम पर है। लोगों के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है। नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाएं गये। सच को दबाया गया। अब इस सरकार की चलाचली की बेला है। इनका समय खत्म हो रहा। भाजपा ने नौ बजटों में जनता को कुछ नहीं दिया। झूठे वादे और झूठ के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाने वाली है। समाजवादी सरकार आयेगी। कारोबार बढ़ेगा। नौकरी, रोजगार मिलेगा। लोगों को न्याय मिलेगा। हर वर्ग के लिए काम होगा।

रविवार को इटावा में लॉयन सफारी भ्रमण के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा लॉयन सफारी का जो सपना कभी नेताजी और समाजवादियों ने देखा था, आज वह आगे बढ़ रहा है। इटावा लॉयन सफारी को पूरे देश में प्रसिद्धि मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खाद, बीज, बिजली और अन्य सुविधाएं नहीं दे पा रही है। प्रदेश में खाद की कालाबाजारी हुई। खाद के लिए किसानों को लाइनें लगानी पड़ी। धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। फिर भी डीएपी, यूरिया नहीं मिली। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की कि जो सरकार खाद, बीज, पानी नहीं दे पा रही, फसलों की खरीद नहीं कर पा रही है। उसे हटा दें।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब समेत समाजवादी पार्टी के कई नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए। उन्हें परेशान किया। सरकार समाजवादी पार्टी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। भाजपा सरकार एक तरफ टॉप टेन अपराधियों की सूची तक नहीं बताती वहीं दूसरी तरफ निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में जेल भेजती है। यह सरकार बहुत अन्याय और अत्याचार कर रही है। जनता सब देख रही है। आज थाने, से लेकर हर जगह एक ही जाति के लोगों का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उपचुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की। चुनाव लूट लिया। प्रशासनिक दबाव बनाकर अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की जनता ने भाजपा को हराया था। मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपनाएं। जाति के हिसाब से पोस्टिंग की। जाति के हिसाब से मंत्री लगाए, वोट पर डकैती डाला।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के काम करने के तरीके को पूरे देश की जनता जान चुकी है। भाजपा सरकार हर मामले में असफल हो चुकी है। अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। रुपया गिर रहा है। महंगाई बढ़ रही है। खाद, बीज नहीं है। नौकरी, रोजगार नहीं है। जिस दिन मीडिया और चैनल के लोग सच बोलना शुरू कर देंगे। भाजपा सरकार की असफलताओं को बताना शुरू कर देंगे यह सरकार चली जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक और विदेश नीति फेल हो गयी है। आज दुनिया में भारत के मित्र देशों की संख्या घट गयी है। जिन्हें अब तक भारत का मित्र देश माना जाता था वे भी व्यापार में चिढ़ा रहे हैं। भारत से व्यापार और कारोबार छीन रहे हैं। भाजपा सरकार के पास इन सवालों का जवाब नहीं है। हम सभी ने देखा कि भारतीयों को बेड़ियां और हथकड़ी लगाकर वापस भेजा गया। अपमानित किया गया। इतना अपमान भारतीयों का कभी नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार में हुआ। अब एच-1बी वीजा पर जो पाबंदियां लग रही हैं उससे भारतीय कम्पनियों और भारतीयों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कम्पनियों का कारोबार घटेगा।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों तक भारी टैक्स के जरिए जनता को लूटने का काम किया। भाजपा ने जनता से झूठे वाद किए। जनता को धोखा दिया। सरकार बताए कि जीएसटी बढ़ाकर इतने वर्षों तक जो मुनाफा कमाया है क्या उसे वापस करेगी? भाजपा सरकार ने दोषपूर्ण जीएसटी लगाकर व्यापार और व्यापारियों को उलझा दिया। सरकार ने भारी जीएसटी से बहुत मुनाफा कमाया। मुनाफाखोरी करायी। जनता महंगाई के बोझ से कराहती रही। सरकार अपना और अपने लोगों की तिजोरी भरती रही। जनता भाजपा सरकार को समझ गयी है। ये पहले टैक्स बढ़ाकर ज्यादा जीएसटी ले रहे थे। अब कम करने का ढिढ़ोंरा पीट रहे हैं। सरकार ने जनता पर भारी टैक्स का बोझ क्यों डाला था?

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button