देशबड़ी खबर

23 दिसंबर : आज के दिन ही देश में मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस, पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का हुआ था जन्म

नई दिल्ली। इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं और भारत में इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1672 : खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।

1902 : किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म। इस दिन को देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1922 : बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।

1926 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।

1972 : निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप से लगभग 10 हजार लोगों की मौत।

1995 : हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।

2000 : अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहां का निधन।

2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।

2008 : सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

2019 : सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

2020: भारत में कोविड-19 के 23,000 से ज्यादा नए मामले आए।

2022: नेपाल जेल से रिहाई के बाद चार्ल्स शोभराज को फ्रांस निर्वासित किया गया।

2024: बांग्लादेश ने भारत को पत्र भेजकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button