उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से यूपी देश में प्रथम, 2025 में 2.4 गुना वृद्धि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वर्ष 2025 में 156.18 करोड़ पर्यटकों के आगमन के साथ देश में पर्यटन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या में 2.4 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अनुसार वर्ष 2024 में प्रदेश में 64.91 करोड़ पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 156.18 करोड़ हो गई।

इस वृद्धि में प्रयागराज महाकुंभ-2025 का विशेष योगदान रहा, जहां रिकॉर्ड 66.30 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचे। प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 12 थीमैटिक सेक्टर्स और 12 पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में 1546 से अधिक निवेश प्रस्तावों के माध्यम से 34,439 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की प्राप्ति की गई है। वर्ष 2025 में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 49 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन’ थीम के अंतर्गत जैव-विविधता संरक्षण, होमस्टे और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अब तक 85 रूरल होमस्टे और 155 टूर ऑपरेटर्स पंजीकृत किए जा चुके हैं। क्षेत्रवार विकास में विरासत-कला-सांस्कृतिक, आध्यात्मिक-धार्मिक, ईको-नेचर-वाइल्डलाइफ, वेलनेस-मेडिकल, एमआईसीई, एडवेंचर, जल-आधारित, कृषि, व्यंजन, ग्रामीण-जनजातीय, युवा और वेडिंग डेस्टिनेशन पर्यटन शामिल हैं।

प्रदेश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में बढ़ती भागीदारी के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी सुधार हुआ है। वर्ष 2023 में पांचवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश वर्ष 2024 में चौथे स्थान पर पहुंच गया। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के साथ उत्तर प्रदेश तेजी से ‘सांस्कृतिक टूरिज्म हब’ के रूप में उभर रहा है, जिससे न केवल आर्थिक गतिविधियों को बल मिल रहा है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी व्यापक रोजगार और आय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button