उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

लोकेंद्र से शादी करने के लिए ‘उजमा खान’ ने शुरू की कांवड़ यात्रा, दो बेटियों की मां है मुस्लिम महिला

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू से लेकर मुस्लिम तक सभी शिव भक्ति में लीन हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से एक मुस्लिम महिला उजमा खान ने कांवड़ यात्रा शुरू की है। वह अपनी शादी की मन्नत पूरी होने पर गंगाजल लेकर भोला भाईपुर गांव स्थित गंगा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। यह यात्रा 14 फरवरी को शुरू हुई है।

उजमा खान की हैं दो बेटियां

उजमा खान ने बताया कि वह पिछले चार साल से एक रिश्ते में हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर अब वह अपने बॉयफ्रेंड लोकेंद्र सिंह से शादी करेंगी। उजमा खान की दो बेटियां भी हैं। वह मूल रूप से रघुपुर की रहने वाली हैं और उनके बॉयफ्रेंड लोकेंद्र सिंह भी रघुपुर के ही रहने वाले हैं।

जानिए कांवड़ यात्रा का रूट

यह कांवड़ यात्रा चोला थाना क्षेत्र के ग्राम नैथला हसनपुर से होकर गुजरेगी। उजमा खान अनूपशहर से गंगाजल लेकर भोला भाईपुर गांव में स्थित गंगा महादेव मंदिर तक जाएंगी। जहां वह जलाभिषेक करेंगी।

पुलिसकर्मी और हिंदू रक्षा दल चल रहे साथ

उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी उनके साथ चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी अनूपशहर से भोला भाईपुर तक इस यात्रा में उजमा खान का साथ दे रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button