देश

T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचते ही मेजबान देश को लगा को बड़ा झटका, मैच विनर गेंदबाज हुआ बाहर

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने की तरफ बढ़ रहे हैं और सभी का ध्यान सुपर-8 के मैचों पर है। मेजबान श्रीलंका ने भी सुपर-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें उन्होंने ग्रुप स्टेज के शुरुआती अपने तीनों ही मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे अपनी जगह अगले दौर के लिए पक्की की। वहीं अभी उन्हें सुपर-8 से पहले ग्रुप स्टेज में एक और मुकाबला खेलना है, जहां उनका सामना जिम्बाब्वे की टीम से होगा। वहीं इससे पहले श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका उनके तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के रूप में लगा है, जो पिंडली में खिंचाव के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी में 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पल्लेकेले के स्टेडियम में मुकाबला खेला था, जिसको वह 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। मथीशा पथिराना इस मैच में गेंदबाजी करते हुए अपने स्पेल की चौथी बॉल पर बायां पैर पकड़कर बैठ गए थे, जिसके बाद फीजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उन्हें चेक किया जिसके बाद पथिराना मैदान से बाहर चले गए और फिर उन्होंने इस मैच में दुबारा गेंदबाजी नहीं की। अब उनकी इस इंजरी की स्कैन रिपोर्ट सामने आने के बाद ये तय हो गया कि वह टूर्नामेंट में आगे खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी सलाहाकार विक्रम राठौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पथिराना की चोट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए साफ कहा कि मुझे लगता है कि अगर वह बाहर हो जाते हैं तो यह खबर सामने आएगी। जहां तक ​​रिप्लेसमेंट की बात है, इस पर अभी भी बात हो रही है।

हसरंगा पहले ही हो चुके हैं बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम को ये पहला झटका नहीं लगा है, बल्कि इससे पहले उनके स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं अब सुपर-8 मैचों से पहले श्रीलंका क्रिकेट रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी को शामिल करती है, उसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं श्रीलंका टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 फरवरी को खेलने के बाद सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पल्लेकेले के स्टेडियम में खेलना है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button