उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची सुधारने के लिए बूथ पर दावे-आपत्तियां आमंत्रित

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने तथा नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 फरवरी को समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन बूथ लेवल अधिकारी शुभ 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संबंधित केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। साथ ही इनका निस्तारण भी किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि एसआईआर के कार्य में लगे अधिकारियों को अभियान की जानकारी देते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी वर्तमान में संबंधित मतदाताओं को नोटिस वितरित करने, तार्किक विसंगतियों के मामलों में मतदाताओं के घर पर सुनवाई करने तथा पात्र मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जुट हैं। इन गतिविधियों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मतदाता सहायता केंद्रों पर उनका रहना जरूरी नहीं है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button