उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP PCS Result: नेहा पांचाल बनी यूपी पीसीएस की टॉपर, टॉप 10 लिस्ट में छह बेटियां शामिल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली की नेहा पांचाल पीसीएस टॉपर बनी हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यूपी पीसीएस की टॉप 10 सूची में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। यूपीपीएससी ने 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

रविवार को पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा थी। इसी दिन राज्य लोक सेवा आयोग ने 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। कुछ अभ्यर्थी जो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे-उन्हें भी इसमें कामयाबी मिली है।

MUSKAN DIXIT (75)

पीसीएस के फाइनल रिजल्ट में 613 पुरुष अभ्यर्थी अफसर बने हैं जबकि 319 महिलाओं ने जगह बनाई है। टॉप टेन की सूची में जिन्होंने जगह बनाई है-उनमें पहला नाम नेहा पांचाल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक नेहा पांचाल यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी हैं। इसके अलावा टॉप टेन में अभय प्रताप सिंह, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति मिश्रा, पूजा तिवारी, अनुराग पांडेय, शुभम सिंह और आयुष पांडेय शामिल हैं।

परीक्षा परिणाम जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों के परिवारों में जश्न छा गया। अरसे से अफसर बनने की जी-तोड़ मेहनत में जुटे बच्चों के माता-पिता खुशी से मछल उठे। इसके साथ ही उनके घरों पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया और हर कोई उनकी मेहनत, संघर्ष और त्याग की सराहना कर रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button