विदेश

यूएई में ईरानी हमले में तीन पाकिस्तानी नागरिक घायल, पीएम शहबाज ने जताई चिंता

इस्लामाबाद। संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन पोर्ट पर ईरान ने हमला किया। एक मिसाइल इंटरसेप्शन में तीन पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को यूएई में हुई इस घटना पर चिंता जताई।

बता दें, अमेरिका और इजरायल की तरफ से हमला किए जाने के बाद ईरान ने गल्फ देशों में यूएस-इजरायली संपत्तियों और बेसों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “यूएई के खोर फक्कन पोर्ट पर हुई घटना से बहुत चिंतित हूं, जहां एक इंटरसेप्टेड प्रोजेक्टाइल से पाकिस्तानी नागरिकों सहित आम लोगों को चोटें आईं।”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को हर मुमकिन मदद देने के लिए यूएई अधिकारियों के साथ करीबी संपर्क में है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “पाकिस्तान यूएई के भाईचारे वाले लोगों के साथ समर्थन में खड़ा है और इस क्षेत्र में संयम और तनाव कम करने की तुरंत जरूरत को दोहराता है।”

फक्कन पोर्ट पर हुई इस घटना के बारे में संयुक्त अरब अमीरात की शारजाह मीडिया ने एक्स पर बताया कि खोर फक्कन पोर्ट पर 5 अप्रैल को हुई घटना के बाद अब की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने आग लगने की पुष्टि की। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने तुरंत हालात पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

यूएई की मीडिया ने बताया कि ईरान की तरफ से किए गए इस हमले में नेपाल का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीन पाकिस्तानी नागरिकों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।

इसके साथ ही शारजाह सिटी के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें और अफवाहें या बिना सत्यापित जानकारी फैलाने से बचें।

रॉयर्ट्स के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने एक योजना तैयार की है। रायटर्स ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान ने दुश्मनी खत्म करने के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार किया था, जो रातों-रात आ गया। यह दो-स्टेज वाले तरीके पर आधारित है, जिसकी शुरुआत तुरंत सीजफायर से होगी और उसके बाद एक पूरा समझौता होगा। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर न तो कोई पुष्टि हुई है और न ही कोई बयान सामने आया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button