पंजाबराज्य

कुलतार सिंह संधवां द्वारा गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए सावधानियां बरतने की अपील

चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने गांव संधवां और कोठे गज्जन सिंह में आग लगने से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एसडीएम कोटकपूरा को तुरंत नुकसान की रिपोर्ट भेजने और मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि गांव संधवां में लगभग 8 एकड़ और कोठे गज्जन सिंह में करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से नष्ट हो गई।

स्पीकर संधवां ने किसानों को कटाई पूरी होने तक पूरी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बढ़ते तापमान के कारण तेज हवाएं चलना, बिजली के शॉर्ट सर्किट या मजदूरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बीड़ी-सिगरेट ऐसी घटनाओं के मुख्य कारण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कच्ची सड़कों के कारण मौके पर सहायता पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए गांव स्तर पर पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने किसानों को अपील की कि वह निम्न लिखित सावधानियां अपनाएं :

ट्रांसफॉर्मर के पास वाली गेहूं की कटाई पहले कर लें।

यदि पानी की आवश्यकता न हो तो ट्रांसफॉर्मर का स्विच बंद रखें।

खेतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें और गड्ढों में पानी जमा रखें।

टैंकों में पानी भरकर साझा स्थानों पर रखें तथा पाइप की व्यवस्था करें।

बड़े स्प्रे पंप तैयार रखें और उनके संपर्क नंबर साझा करें।

छोटे स्प्रे पंप भी तैयार रखें तथा पानी और पेट्रोल की व्यवस्था रखें।

अग्निशमन यंत्र सामूहिक रूप से खरीदें।

मजदूरों को आग के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहें।

आग बुझाने के लिए गांव के युवाओं की एक टीम तैयार रखें।

खेतों में हल रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सके।

हर किसान के पास जरूरी संपर्क नंबर (गुरुद्वारा साहिब, बिजली ग्रिड आदि) हों।

इन दिनों के दौरान शराब आदि से दूर रहें ताकि हर समय सतर्क रहा जा सके।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि इन सावधानियों का पालन किया जाए तो फसल को आग जैसी घटनाओं से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button