पंजाबराज्य

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में ‘रंगला पंजाब’ विकास ग्रांटों की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 17 अप्रैलः

ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में ‘रंगला पंजाब’ मिशन के तहत लगभग 8.47 करोड़ रुपये की लागत से 174 विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिंदर सिंह गोल्डी तथा जिला योजना समिति की चेयरपर्सन इंजी. प्रभजोत कौर भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कुल 174 कार्यों में से 45 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2.5-2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त प्राप्त हो चुकी है।

मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और बनूड़ क्षेत्रों में चल रहे इन विकास कार्यों में कम्युनिटी सेंटर, पंचायत घर, धर्मशालाएं, खेल मैदान, गलियां, ड्रेनेज सिस्टम, श्मशान घाटों की चारदीवारी, गांवों के प्रवेश द्वार, डिस्पेंसरी की मरम्मत, स्कूल कक्षों का निर्माण, सोलर लाइटों की स्थापना तथा कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित करना शामिल है।

मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है, जिसमें सड़क नेटवर्क, नहरी सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जो ‘रंगला पंजाब’ मिशन का एक अहम हिस्सा है। एस.पी. (पीबीआई) दीपिका सिंह और एस.पी. (मुख्यालय) श्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 333 गांवों/वार्डों में रक्षा समितियां सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त नशा प्रभावित क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

बैठक में अन्य अधिकारियों में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर श्री संदीप सिंह गाढ़ा, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, डिप्टी इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिकल एडवाइजर गुरमिंदर कौर तथा खरड़, डेराबस्सी और माजरी के बीडीपीओ भी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button