देशबड़ी खबर

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी कल करने वाले थे लोकार्पण

बालोतरा: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के बालोतरा जिले से सामने आ रही है। यहां पचपदरा स्थित रिफाइनरी की CDU यूनिट में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर तुरंत बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। इसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रिफाइनरी परिसर में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। वहीं यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, आज शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री के भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम तय था। ऐसे में इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

आज शाम ही दौरा करने वाले थे सीएम

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी कल इस रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ में लगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button