उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP IAS Transfer : शशांक त्रिपाठी बने अयोध्या के नए डीएम, योगी सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है, वहीं शासन स्तर पर भी अहम जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। इसे प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अविनाश कुमार को अलीगढ़, अरविंद सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा और डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर, चंचल गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या तथा ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने शासन स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण विभागों में फेरबदल किया है। निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को सर्व शिक्षा अभियान में अपर राज्य परियोजना निदेशक और मध्यान्ह भोजन अधिकरण का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अभिषेक पाण्डेय को राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, संजीव रंजन को कृषि विभाग में विशेष सचिव तथा जे. रीभा को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

आशुतोष कुमार द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग और बद्री नाथ सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अरुण कुमार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया फेरबदल के तहत विकास प्राधिकरणों और मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के पदों पर भी नए चेहरे तैनात किए गए है। दीक्षा जैन को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

डॉ. अपरांजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण और प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उत्कर्ष त्रिवेदी को शाहजहांपुर, अभिनव जेठ जैन को कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है। नए अधिकारियों से अपने-अपने जिलों और विभागों में तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा की गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था जिसमे कई जिलों के डीएम बदले गए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button