उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर की इस पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। विधानसभा के बाहर सड़क पर बने मंच से पदयात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज बहनों के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जन-विरोधी आचरण के कारण आज देश और प्रदेश की महिलाओं में भारी गुस्सा है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती है लेकिन ये दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण रोड़े अटका रहे हैं।”

सीएम योगी ने कहा, “सपा-कांग्रेस और टीएमसी से महिलाएं नाराज हैं। देशभर में आक्रोश रैली निकल रही है। विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में केवल चार जाति महिला, गरीब, युवा और किसान है। इसमें सबसे पहली जाति महिला है। प्रधानमंत्री चाहते थे कि 2029 में ही महिला आरक्षण लागू हो जाए। इसके बाद भी विपक्ष ने महिला विरोधी काम किया है। आज की इस आक्रोश रैली में बहनें शामिल हुई हैं। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है। उसी तरह डबल इंजन की सरकार में भी चलाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं उन सभी बहनों को तहे दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आपको भरोसा दिलाता हूं कि राज्य का हर व्यक्ति आधी आबादी की उनके जायज़ मांग के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।”

‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जिन पार्टियों को महिलाओं के वोट नहीं मिलेंगे, वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगे। जब तक आरक्षण लागू नहीं हो जाता, यह संघर्ष जारी रहेगा।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विरोध का ही नतीजा है। महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई हैं, राज्य की महिलाओं के इस अद्भुत शक्ति प्रदर्शन को देख सकते हैं।”

‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा,”आपका उत्साह दिखाता है कि महिलाओं के मन में कितना गुस्सा भरा हुआ है। महिलाओं का उत्थान और महिलाओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं-चाहे वह केंद्र सरकार हो या उत्तर प्रदेश सरकार।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button