देशबड़ी खबर

सेना ने भुज में दिखाई विध्वंसक ताकत, ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले किया शक्ति प्रदर्शन, देखें वीडियो

भुज (गुजरात): ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने अपनी ताकत और तैयारियों का दमदार प्रदर्शन किया है। सेना की एयर डिफेंस रेजिमेंट ने L70 एयर डिफेंस गनों का प्रदर्शन किया, जो ऑपरेशन के दौरान दुश्मन के ड्रोन हमलों को नाकाम करने में बेहद अहम साबित हुई थीं। इसके साथ ही ड्रोन की ताकत दिखाई और जल एवं जमीन दोनों पर ऑपरेशन का अभ्यास किया।

एडवांस ड्रोन काफी मददगार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एडवांस ड्रोन तैनात किए थे। इनका इस्तेमाल निगरानी के साथ ही टारगेट की पहचान और रियल-टाइम खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया गया। दुर्गम इलाकों में सेना को अपने ऑपरेशन में इन ड्रोन्स से काफी मदद मिली थी।

असॉल्ट बोट्स के जरिए दुश्मन पर अटैक

वहीं अपनी ताकत और तैयारियों के प्रदर्शन के दौरान सेना ने जल-आधारित ऑपरेशनों में भी अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान सैन्य दस्ते ने उथले पानी में तेज गति से चलने वाली असॉल्ट बोट्स के जरिए दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई का अभ्यास किया। ऑपरेशन के दौरान इन नावों को हाई अलर्ट पर रखा गया था, ताकि किसी भी दुश्मन जहाज को सीमा के करीब आने से रोका जा सके।

जल और थल दोनों पर दबदबा

भारतीय सेना ने एम्फीबियस ऑपरेशन यानी जल और थल दोनों का भी अभ्यास। इस दौरान जमीन और पानी दोनों मोर्चों पर दुश्मन पर कब्जा जमाने की रणनीति दिखाई गई। सेना के इस अभ्यास और ताकत प्रदर्शन ने यह साबित किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने क्रीक एरिया में जमीन और पानी दोनों जगह अपना दबदबा कायम रखा।

पहलगाम हमले की बरसी पर सेना ने किया ट्वीट

इससे पहले, पाहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहराया। सेना के अतिरिक्त जनसंपर्क महानिदेशालय (ADG PI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत के खिलाफ हर कार्रवाई का जवाब तय है। न्याय जरूर होगा। ऑपरेशन सिंदूर जारी है।”

आतंक के आगे भारत नहीं झुकेगा-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहलगाम हमले की पहली बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।

पहलगाम हमले के बाद सेना का ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूरे देश में गुस्सा फैल गया। सरकार की ओर से अहम बैठकें हुईं और आतंकियों के खिलाफ एक्शन का प्लान बनाया गया। फिर 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई थी। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। आतंकी ठिकानों के तबाह होने से पाक बौखला गया। जवाब में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया और सीमा पार फायरिंग हुई। करीब 4 दिनों तक सैन्य तनाव चरम पर रहा। बाद में 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button