विदेश

इस्लामाबाद से मॉस्को पहुंचे अब्बास अराघची, ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद राष्ट्रपति पुतिन से होगी पहली मुलाकात

Iran US War: इरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद दौरे के बाद रूस पहुंच गए हैं। वह रविवार को रूस की सबसे बड़ी दूसरी नगरी सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे। आज सोमवार को अब्बास अराघची रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से महत्वपूर्ण वार्ता करने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहा है।

पाकिस्तान और ओमान के बाद अराघची का रूस दौरा

अराघची की यह रूस यात्रा पाकिस्तान और ओमान के बाद हो रही है। ईरान के मॉस्को स्थित राजदूत काजेम जलाली ने बताया कि विदेश मंत्री अराघची रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों, मध्य पूर्व की स्थिति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ईरानी राज्य मीडिया आईआरएनए ने इसकी पुष्टि की। अराघची अमेरिका-इजरायल युद्ध के बाद ईरान की कूटनीतिक गतिविधियों का प्रमुख हिस्सा बने हुए हैं।

ईरान का प्रमुख सहयोगी देश है रूस

रूस ईरान का महत्वपूर्ण सहयोगी देश है। इन दोनों देशों के बीच आर्थिक, सैन्य तथा रणनीतिक साझेदारी मजबूत है। पुतिन के साथ बैठक में ईरान अमेरिका के साथ संभावित बातचीत, क्षेत्रीय सुरक्षा और प्रतिबंधों जैसे मुद्दों पर रूस का समर्थन मांग सकता है। ट्रंप प्रशासन के बयानों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ईरान लगातार कह रहा है कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। रूस की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button