देश
नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का पटना में निधन

पटना: लालू प्रसाद यादव के “कबाब मंत्री” के नाम से जाने जाने वाले पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अनवर अहमद पटना के सब्ज़ीबाग इलाके में रहते थे। नब्बे के दशक में जनता दल से जुड़े। लालू प्रसाद यादव ने इन्हें विधान परिषद भी भेजा। बिहार अवामी को-ऑपरेटिव बैंक के लंबे अर्से तक चेयरमैन भी रहे। इनके बेटे असफर अहमद सब्जीबाग से वार्ड काउंसलर हैं।
RJD के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद को लालू प्रसाद यादव का ‘कबाब मंत्री’ कहा जाता था। 90 के दशक में जब लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब अनवर अहमद को यह नाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि अनवर मांसाहारी भोजन और खास तौर पर कबाब के बहुत बड़े शौकीन लालू प्रसाद यादव के लिए लजीज मांसाहारी भोजन का खास इंतजाम करते थे।



