देश

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का पटना में निधन

पटना: लालू प्रसाद यादव के “कबाब मंत्री” के नाम से जाने जाने वाले पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अनवर अहमद पटना के सब्ज़ीबाग इलाके में रहते थे। नब्बे के दशक में जनता दल से जुड़े। लालू प्रसाद यादव ने इन्हें विधान परिषद भी भेजा। बिहार अवामी को-ऑपरेटिव बैंक के लंबे अर्से तक चेयरमैन भी रहे। इनके बेटे असफर अहमद सब्जीबाग से वार्ड काउंसलर हैं।

RJD के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद को लालू प्रसाद यादव का ‘कबाब मंत्री’ कहा जाता था। 90 के दशक में जब लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब अनवर अहमद को यह नाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि अनवर मांसाहारी भोजन और खास तौर पर कबाब के बहुत बड़े शौकीन लालू प्रसाद यादव के लिए लजीज मांसाहारी भोजन का खास इंतजाम करते थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button