पंजाबराज्य

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित

चंडीगढ़/मोगा, 22 जुलाई:

पंजाब सरकार द्वारा हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों के तहत मोगा जिला आज इतिहास का गवाह बना, जब जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इनमें मुख्य रूप से मोगा, बाघापुराणा तथा धर्मकोट हलकों में सिंचाई परियोजनाओं का श्री गोयल ने उद्घाटन किया, जिसमें मुख्य रूप से सूओं/रजबाहों की कंक्रीट लाइनिंग, जमीनदोज पाइपों के द्वारा सिंचाई की परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने आज मोगा के गांव झंडेआणा, बाघापुराणा के गांव सुखानंद, साहोके तथा धर्मकोट हलके के गांव नूरपुर हकीमां में सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं से मोगा जिले के लगभग 94 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनका 20085 एकड़ अतिरिक्त रकबा नहरी पानी की सिंचाई के अधीन आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का सपना देखा था, ताकि भू-जल को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों के कारण जहां पहले नहरी पानी का उपयोग केवल 17-18 प्रतिशत था, वह अब 86 प्रतिशत हो गया है, जिससे पंजाब के एकमात्र प्राकृतिक स्रोत भू-जल को बचाया जा सकेगा।

धर्मकोट विधानसभा हलके की सूओं तथा रजबाहों की कंक्रीट लाइनिंग, वाटर कोर्स और पाइपलाइन की 79.56 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत हुई। इस परियोजना के तहत कंक्रीट, पाइपलाइन तथा वाटर कोर्स की लाइनिंग की कुल लंबाई 175.24 किलोमीटर बनती है। इन परियोजनाओं से धर्मकोट के 79 गांवों को सीधे रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस परियोजना से पहले 24270 एकड़ सिंचाई वाला रकबा बढ़कर 41894 हो जाएगा, अर्थात इस परियोजना से 18174 एकड़ रकबा सिंचाई के अधीन हो जाएगा।

इस परियोजना के तहत लाइनिंग, वाटर कोर्स और पाइपलाइन की परियोजनाओं की अलग-अलग जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोकरी डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम की कंक्रीट लाइनिंग परियोजना, जोकि 52.51 करोड़ की लागत वाली है, से 26458 एकड़ रकबा अब सिंचित हो जाएगा, जो कि पहले 16450 एकड़ था, 10008 एकड़ रकबा इससे सिंचित होगा। इस लाइनिंग की लंबाई 66.32 किलोमीटर है। इससे निकटवर्ती 20 गांवों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इन गांवों में तलवंडी मल्लियां, दया कलां, कोकरी बुट्टरां, भिंडर कलां, किशनपुरा, कपूरा, चक बीजासर, पुराणेवाला, रौली, खेड़ा सवाद, बुग्गीपुरा, चुगावां, जलालाबाद, फतेहगढ़ कोरोटाणा, महिणा, दाता, ततारीएवाला, तलवंडी भंगेरियां, भिंडर खुर्द, दोसांझ शामिल हैं।

दौलतवाह डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम की कंक्रीट लाइनिंग की 14.66 करोड़ वाली परियोजना से 8974 एकड़ रकबा सिंचाई के अधीन आ गया है। परियोजना से पहले 6462 एकड़ रकबा सिंचाई के अधीन था और इस परियोजना से 15436 एकड़ रकबा सिंचाई के अधीन आ जाएगा। इस लाइनिंग की लंबाई 38.44 किलोमीटर है। इससे निकटवर्ती 30 गांवों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इन गांवों में कैला, नूरपुर, बाजेके, कोट सदार खां, बाजेके, मूसेवाला, जाफरवाला, बहरामके, किशनपुरा, मसीतां, चिराग शाह वाला, सादीवाला, चिरागशाहवाला, धर्म सिंह वाला, फतेहपुर झुग्गियां, कादर वाला, किल्ली गंधरां, मंदर, मुहार, मल्लूवाला, बोघेवाला, मुंडी जमाल, अमरगढ़ बंदियां, शाह अबू बक्कर, बाघले वाला, दानेवाला, मौजेवाला, किल्ली नौबाद शामिल हैं।

वाटर कोर्सों के निर्माण और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना से 3892 एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के अधीन आ गया है। पहले यह रकबा 1357 एकड़ था और परियोजना के बाद यह सिंचाई के अधीन रकबा 5256 एकड़ हो जाएगा। पाइपलाइन की लंबाई 67.74 किलोमीटर है। वाटर कोर्स की लंबाई 2.74 किलोमीटर। इस परियोजना पर 12.59 करोड़ का खर्च आएगा और इससे 29 गांवों को लाभ प्राप्त होगा। इन गांवों में औगर, बद्दूवाल, चुघा कलां, धर्म सिंह वाला, फतेहुल्ला शाह, धर्मकोट, फतेहगढ़ कोरोटाणा, फतेहगढ़ पंजतूर, फतेहुल्ला शाह, फिरोजवाला बाड़ा, इंदरगढ़, जलालाबाद, जनेतपुरा, कड़ाहेवाला, कैला, खेड़ा डरोली, किल्ली गंधरां, लालीहांदी, लोहगढ़, लोहारा, सोढीवाला, वर्हे शामिल हैं।

मोगा हलके में कुल 16 कार्यों को, जिसमें 92.06 किलोमीटर जमीनदोज पाइप लाइन बिछाने और नहरी खालों के निर्माण को 16.91 करोड़ की लागत से करवाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इससे 2696 एकड़ अतिरिक्त रकबा नहरी पानी की सिंचाई के अधीन आ गया है।

इसके अलावा साहोके में कैबिनेट मंत्री द्वारा कुल 7.13 करोड़ रुपये की लागत से खालों की लाइनिंग तथा जमीनदोज पाइप बिछाने की परियोजना लोकार्पित की गई। इससे 1291 एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के अधीन आ गया है।

इस अवसर पर विधायक मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, अतिरिक्त उपायुक्त जसपिंदर सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button