पंजाबराज्य

शिक्षा क्रांति के तहत विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग

होशियारपुर, 4 अगस्त:
पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़कां में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधायक जिंपा ने विद्यार्थियों को नए स्कूल बैग सौंपते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा ऐतिहासिक पहल की जा रही है। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा क्रांति अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर गांव चक्क साधु के सरपंच अमरजीत सिंह, ग्राम पंचायत, स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button