उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश में 34 आईएएस अफसरों का तबादला, कानपुर, महाेबा समेत 14 जिलाें के डीएम भी बदले

उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात को शासन ने 34 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इनमें कानपुर नगर, अमेठी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महाेबा, हरदाेई समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी भी हैं।

शासन की ओर से जारी की गई सूची के आधार पर हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को हटाकर उन्हें मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राहुल पाण्डेय को विशेष सचिव, राज्यकर को हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा एम अरुन्मोली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर का जिलाधिकारी, महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर के जिलाधिकारी पद से मुक्त करते हुए कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी,गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज मलिक को जिलाधिकारी संत कबीरनगर, आलोक कुमार को संत कबीरनगर से जिलाधिकारी पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत जिलाधिकारी से जिलाधिकारी बलिया, शशांक चौधरी को जिलाधिकारी अमेठी, दिव्यांशु पटेल को जिलाधिकारी बागपत, प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को जिलाधिकारी हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर जिले का नया डीएम नियुक्त किया है।

हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के पद से मुक्त करते हुए नगर निगम मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर, संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी, विशाल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर से मुख्य कार्यपालक आधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी साैंपी गई है।

विकास कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति एवं क्रार्मिक महाप्रबंधक यूपीडेस्को से आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा का प्रभार सौंपा गया है। शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, गजल भारद्वाज को जिलाधिकारी महोबा से अपर मुख्यकार्य अधिकारी इन्वेस्ट यूपी, नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, कानपुर नगर के जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, नेहा बंधु को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी से अपर आयुक्त विकसित भारत रोजगार और आजीविका गैरंटी मिशन, अमनदीप डुली को अपर आयुक्त मनरेगा से बाट माप, बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम। अभिषेक गोयल को जिला अधिकारी हमीरपुर से विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक, बलिया के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड, विशेष सचिव उच्च शिक्षा में तैनात नीति श्रीवास्तव को विशेष सचिव राज्य कर बनाया गया है। इसके साथ ही अरविंद सिंह को जिला अधिकारी एटा से विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद, राजेंद्र पेंसिया को जिलाधिकारी मुरादाबाद से विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार, अतुल वत्स को जिलाधिकारी हाथरस से विशेष सचिव राजस्व, चंद्रशेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान से विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button