उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

”अमेठी में हार से राहुल गांधी इतना डर गए थे कि रायबरेली से भी लड़ने के मूड में नहीं थे”, सपा सांसद का बड़ा बयान

यूपी में चुनावी दंगल का बिगुल बजने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान तेज हो गया है। यूपी के प्रतापगढ़ से सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल (एसपी सिंह पटेल) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें देना मतलब चुनाव से पहले ही उतनी सीटे हार जाने के बराबर है।

कांग्रेस को 50 सीटें ही मिलनी चाहिए

सपा सांसद ने कहा कांग्रेस के 2022 और 2024 के स्ट्राइक रेट के मुताबिक 30-35 सीटें ही बनती हैं लेकिन फिर भी अखिलेश यादव दरियादिली दिखाएं तो 50 से ज्यादा सीटें कांग्रेस को नहीं मिलनी चाहिए।शिवपाल सिंह पटेल ने दावा किया कि ना तो कांग्रेस के पास कैंडिडेट है और ना ही जनाधार। कांग्रेस के लिए 50 सीटें बहुत हैं।

रायबरेली से भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे राहुल

सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने राहुल गांधी पर भी बड़ा अटैक किया है और कहा कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से भाग गए थे। राहुल इतने डरे इतने थे कि रायबरेली से भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें समझाया, तब जाकर वे चुनाव रायबरेली से चुनाव लड़ने को तैयार हुए। सपा ने पूरी ताकत लगाई तब जाकर राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीते। वरना उन्होंने फिर से साउथ से लड़ने का निश्चय कर लिया था। ऐसे में यूपी में सपा के सामने कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है।

सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश जी ने समझाया कि यह आपकी परंपरागत सीट है। हम चाहते हैं कि आप यहां से लड़े और बहुत दिन तक ऊहा पोह में रहा तो अखिलेश यादव जी ने कहा कि अगर आप नहीं लड़ेंगे तो हम अपना कैंडिडेट उतार रहे हैं। तब फिर वो तैयार हुए। सबने मेहनत की। अपने वोटर से कहा पूरी ताकत से राहुल गांधी को जिताओ। वो खुद हम लोगों पर आश्रित हैं। कांग्रेस भी समझती है कि यहां पर उनका कोई जनाधार नहीं है। कुछ छोटे नेता बोलते रहते हैं कि हमें 150 सीट चाहिए। ये उचित नहीं है। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है।

कांग्रेस 150 सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव

बता दें कि यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र गौतम ने हाल ही में कहा था कि 150 प्लस से कम सीट पर मंजूर नहीं होगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने प्रभारी के बयान पर सहमति जताई थी। सपा ने क्लियर मैसेज भेजा था कि कांग्रेस तय कर ले उसे सपा से लड़ना है या भाजपा से। अखिलेश यादव ने भी आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बात सीट की नहीं जीत की है। कितनी सीटें या कौन सी सीटें किसके पास जा रही हैं। इसमें उलझने के बजाय तय करना है कि जीत गठबंधन की हो।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button