उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

68500 शिक्षक भर्ती: शिक्षा मंत्री के आवास पर दंडवत मुद्रा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मुलाकात न होने पर जताई नाराजगी

लखनऊ। 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थी दंडवत प्रणाम की मुद्रा में बैठकर अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते नजर आए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

68,500 Teacher Recruitment

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। इसी आश्वासन के बाद अभ्यर्थी मंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और काफी देर तक इंतजार करते रहे। हालांकि, शाम करीब चार बजे तक मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने कहा कि 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण को लेकर गंभीर विसंगतियां हुई हैं, जिसे लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। तूफान सिंह का कहना है कि 68500 शिक्षक भर्ती मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने आदेश/रिपोर्ट में आरक्षण नियमों के अनुपालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं कर रहे हैं और मामले को लगातार लंबित किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू करते हुए आरक्षण विसंगति का समाधान किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button