उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

अचानक अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे BJP के पूर्व सांसद, सपा में शामिल होने को लेकर अटकलें हुईं तेज!

BJP से इस्तीफा दे चुके आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने आज (रविवार को) लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान, पूर्व सांसद की बेटी कीर्ति और बरेली के सपा नेता भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट भी किया और उसमें बताया कि यह मित्राचार भेंट थी।

PDA मजबूत करने को लेकर धर्मेंद्र कश्यप से हुई चर्चा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘मित्राचार भेंट! उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप से मिलकर पीडीए आंदोलन को और भी समर्थ, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी, अपमानित को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।’

धर्मेंद्र कश्वप ने अखिलेश से की अपनी बेटी को चुनाव लड़वाने की बात

गौरतलब है कि बरेली में बीजेपी को बाय-बाय कर चुके पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लखनऊ में अखिलेश यादव से अपनी बेटी को चुनाव लड़वाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद यह स्थिति साफ हो गई कि समाजवादी पार्टी में ही धर्मेंद्र कश्यप शामिल होंगे। कुछ दिन पहले धर्मेंद्र कश्यप ने कहा था कि बीजेपी में उनका दम घुट रहा है। उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। कुछ लोग चुनाव में उनका साथ नहीं दे रहे हैं। विश्वासघात कर रहे हैं, इसलिए यह अपनी मर्जी से त्यागपत्र दे रहे हैं।

मुलाकात के वक्त आंवला के सपा नेता भी रहे मौजूद

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप को समाजवादी पार्टी ज्वाइन करवाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभेलेश यादव और सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव और पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार भी लखनऊ पहुंचे। वीरपाल सिंह यादव ने बाकायदा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो को शेयर किया है।

बेटी के लिए बिथरी चैनपुर सीट मांग रहे हैं धर्मेंद्र कश्यप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र कश्यप ने कहा था कि अपनी बेटी को बिथरी चैनपुर यानी विधानसभा सीट संख्या 123 से चुनाव लड़वाएंगे। हालांकि, कीर्ति कश्यप की उम्मीदवारी को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे अलावा, आज ही यूपी के कांग्रेस मुख्यालय में जूतम-पैजार हो गई। कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान, जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button