देश

IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को विमान में धुआं निकलने की घटना के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान के ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने का पता चला था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन इंडिगो के मुताबिक, फ्लाइट संख्या- 6E 6115 रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

उड़ान के दौरान केबिन में यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने का पता चला। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। स्थापित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट करने का फैसला किया। इसके बाद विमान ने हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने बताया कि चालक दल ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति को संभाला।

पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी बिजली

इससे पहले, बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे विमान का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले लखनऊ पहुंची।

रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर की एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हिमालयन सर्विसेज की ओर से संचालित यह हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सर्सी हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब होने लगा, जिसके बाद पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलीकॉप्टर को अगस्यमुनि के स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुरक्षित उतार दिया। हेलीकॉप्टर में चालक दल समेत कुल छह लोग सवार थे। प्रशासन के मुताबिक, सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो भी सामने आया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button