देशबड़ी खबर

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे जंतर-मंतर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली: जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। दोनों सीजेपी के समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। गेट फांदकर ये लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर के पास नारेबाजी करते समय पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब जेडीयू दफ्तर की तरफ से गेट और बैरिकेड्स फांदकर सौरव दास और आशुतोष जंतर मंतर पहुंचे। सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ उनके कुछ समर्थक भी थे। परिसर में दाखिल होते ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका के एक्स हैंडल पर भी इसका वीडियो शेयर किया गया।

शनिवार को प्रिवेंटिव अरेस्ट, रविवार को हुई थी रिहाई

बता दें कि इससे पहले सीजेपी के तीनों नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही तीनों को दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया था। अगले दिन तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां 50 हजार का बॉन्ड भरने के बाद इन्हें रिहा किया गया था।

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है सीजेपी

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। सीजेपी के नेता यह ऐलान कर चुके हैं कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह प्रदर्शन नहीं रुकेगा। यही वजह है कि रविवार बॉन्ड भरकर रिहा होने के बाद आज फिर सीजेपी के दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। अभिजित दिपके रविवार को रिहाई के बाद अपने घर चले गए हैं। उनकी दादी की देहांत हो गया है।

45 स्टेशन करीब 25 घंटे तक बंद

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन करीब 25 घंटे तक बंद रहे थे। वहीं कई ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई थी। जंतर-मंतर के आसपास धारा 163 भी लागू कर दिया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन और माणिक सरकार सहित विपक्ष के कई नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं किया सकेगा। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन और रैली करने के लिए तय किया गया है। दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन करने के लिए बेहतर जगहों की पहचान करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button